ज्ञान विज्ञान

दुनिया के 5 सबसे खतरनाक पेड़: खूबसूरत दिखते हैं लेकिन ले सकते हैं जान!

By Chandni Pricha May 12, 2026 ⏱ 1 min read

पृथ्वी पर ऐसा कोई नहीं है जो प्रकृति की सुंदरता का दीवाना न हो। प्रकृति की सुंदरता सभी का दिल जीत लेती है। बहुत से व्यक्ति ऐसे भी होते हैं जो प्रकृति से इतना प्यार करते हैं कि उसे नुकसान पहुंचाने के बारे में सोचते तक नहीं हैं। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करना हमें बहुत महंगा पड़ता है। वर्तमान समय में वैश्वीकरण के कारण पृथ्वी को बहुत नुकसान पहुंच रहा है, जिससे मौसम और प्रकृति में असामान्य परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं, जो हमारे लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। इसलिए हमें प्रकृति के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए और उसे नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। हमें ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिए और प्रकृति को सुंदर बनाए रखने में अपना योगदान देना चाहिए।

हालांकि प्रकृति जितनी सुंदर है, उतनी ही रहस्यमयी और खतरनाक भी। दुनिया में कुछ ऐसे पेड़ मौजूद हैं जो देखने में डरावने लगते हैं और इंसानों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 खतरनाक पेड़ों के बारे में।

1. पोसमवुड वृक्ष (Possumwood Tree)

कांटों से भरा खतरनाक पोसमवुड वृक्ष घने जंगल में दिखाई देता हुआ

इस पेड़ की ऊंचाई लगभग 130 फीट होती है। इस पेड़ का हर हिस्सा इतना डरावना होता है मानो यह इंसान की जान लेने के लिए ही बना हो। इसके हर तने और टहनियों पर कांटे ही कांटे नजर आते हैं, जिन्हें देखकर ऐसा लगता है मानो यह हर प्राणी को इससे दूर रहने के लिए सतर्क कर रहा हो। अगर इस पेड़ को कोई खुरचता है, तो इसमें से एक सफेद द्रव्य निकलता है, जो अगर किसी की आंखों में गलती से चला जाए, तो वह उसी पल अंधा हो सकता है। इस वृक्ष का फल पक जाने पर इतना खतरनाक हो जाता है कि बम की तरह फट जाता है। इस फल के विस्फोट के दौरान बीज 260 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गोली की तरह निकलते हैं, जो किसी भी व्यक्ति की जान लेने के लिए काफी हैं।

दुनिया के सबसे खतरनाक जंगल अमेज़न में मिली ऐसी चीज़ें, जिन पर यकीन करना मुश्किल है

2. सेराबेरा ओडालम (Cerbera Odollam)

जहरीले फलों वाला खतरनाक सेराबेरा ओडालम वृक्ष

इस वृक्ष का हर हिस्सा जानलेवा होता है, चाहे वह फल हो, पत्ता हो, तना हो या कोई अन्य भाग। इसका फल बेहद जहरीला होता है। इस वृक्ष का फल गोलाकार दिखाई देता है। अगर कोई व्यक्ति या जानवर इस पेड़ का फल या इसका कोई अन्य हिस्सा खा लेता है, तो उसकी तबीयत तुरंत बिगड़ने लगती है, दिल की धड़कन तेज हो जाती है और उल्टियां भी होने लगती हैं। इस पेड़ का सबसे खतरनाक हिस्सा फलों के साथ लगा सफेद रंग का फूल होता है। इसे “सुसाइड ट्री” के नाम से भी जाना जाता है। यह वृक्ष अधिकतर भारत और अन्य एशियाई देशों में पाया जाता है।

3. सेब का पेड़ (Apple Tree)

क्या आप जानते हैं? दिखने में साधारण सेब का पेड़ भी छुपाए बैठा है खतरनाक जहरीले रहस्य

आप सभी यह सोच रहे होंगे कि सेब तो हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है, फिर उसका वृक्ष हमारे लिए हानिकारक कैसे हो सकता है? सेब हमारे लिए बहुत लाभदायक होता है, परंतु उसका वृक्ष हमारे लिए इसलिए खतरनाक माना जाता है क्योंकि उसके वृक्ष में सायनाइड नामक एक खतरनाक रसायन पाया जाता है और उसके पत्ते भी हमारे लिए हानिकारक माने जाते हैं। हालांकि इसका सेब पर कोई असर नहीं पड़ता, लेकिन उसके बीजों में सायनाइड की बहुत कम मात्रा पाई जाती है। अगर हम गलती से सेब के एक या दो बीज खा भी लेते हैं, तो कोई खतरे की बात नहीं है, क्योंकि उनका हमारी सेहत पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ता। सेब के बीजों का असर हमारी सेहत पर तब पड़ता है जब उन्हें बहुत अधिक मात्रा में खाया जाए, जिसकी संभावना बहुत कम होती है। इसलिए सेब से हमें किसी प्रकार का खतरा नहीं है, बल्कि उसके पेड़ों से सावधानी बरतने की जरूरत होती है। सेब को पेड़ों से उतारने के लिए लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, तब जाकर सेब हम तक पहुंचता है।

दुनिया की 15 ऐसी जगहें जहां इंसानों का जाना मना है | रहस्यमयी और प्रतिबंधित स्थान

4. चेरी का पेड़ (Cherry Tree)

चेरी का खतरनाक और जहरीला पेड़, जिसके पत्तों और बीजों में पाया जाता है सायनाइड जैसा विषैला पदार्थ

जी हां, चेरी जिसे हम बड़े चाव से खाते हैं। इसका पेड़ और पत्ते बहुत खतरनाक होते हैं। जिस प्रकार सेब के वृक्ष में सायनाइड नामक जहरीला रसायन पाया जाता है, उसी प्रकार चेरी के पेड़ में भी सायनाइड नामक जहरीला पदार्थ होता है और इसके पत्ते भी हमारे लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। जो लोग इन फलों को तोड़ते हैं, उन्हें बहुत सी सावधानियां बरतनी पड़ती हैं, तब जाकर हमें चेरी का फल मिलता है।

क्या सच में अटलांटिस नाम का शहर मौजूद था? पूरा रहस्य जानिए

5. मैनचिनील पेड़ (Manchineel Tree)

दुनिया का सबसे खतरनाक मैनचिनील पेड़, जिसके फल और पत्ते इंसानों के लिए बेहद जहरीले माने जाते हैं

यह पेड़ फ्लोरिडा और कैरेबियन द्वीपों में पाया जाता है। यह पेड़ इतना खतरनाक है कि इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है। इस पेड़ के पत्ते बहुत नुकीले होते हैं। इसका फल बिल्कुल सेब जैसा दिखाई देता है। यह वृक्ष इतना खतरनाक होता है कि बारिश के दौरान अगर कोई व्यक्ति इस वृक्ष के नीचे बैठा हो और बारिश की बूंदें इसके पत्तों को छूते हुए उस व्यक्ति पर गिर जाएं, तो उसकी त्वचा पर गंभीर जलन हो सकती है। इसलिए सरकार ने इस पर “सावधान – स्पर्श न करें” का बोर्ड लगाया हुआ है।

Frequently Asked Questions

मैनचिनील पेड़ (Manchineel Tree) को दुनिया के सबसे खतरनाक पेड़ों में से एक माना जाता है। इसके फल, पत्ते और रस इंसानों के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

पोसमवुड वृक्ष के तने और टहनियों पर खतरनाक कांटे पाए जाते हैं। इसे नुकसान पहुंचाने पर निकलने वाला सफेद द्रव्य आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

सेराबेरा ओडोलम के फल में विषैले तत्व पाए जाते हैं, जिसके कारण इसे सुसाइड ट्री के नाम से जाना जाता है। इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।

सेब का फल पूरी तरह सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक होता है, लेकिन इसके बीजों में सायनाइड यौगिक की थोड़ी मात्रा पाई जाती है। अधिक मात्रा में बीज खाने से नुकसान हो सकता है।

चेरी के पेड़ के बीज और पत्तियों में सायनाइड से जुड़े यौगिक पाए जा सकते हैं, इसलिए इन्हें खाने से बचना चाहिए।

मैनचिनील पेड़ मुख्य रूप से फ्लोरिडा, कैरेबियन द्वीपों और उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है।

नहीं, कई खतरनाक पेड़ देखने में सामान्य लग सकते हैं। इसलिए अनजान पेड़, फल या पौधों को बिना जानकारी के छूना या खाना नहीं चाहिए।

जहरीले पेड़ भी पर्यावरण का हिस्सा होते हैं और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाते हैं।

हाँ, मैनचिनील पेड़ के रस और कुछ हिस्सों के संपर्क में आने से त्वचा पर जलन या अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

अनजान पेड़ों और पौधों को छूने या खाने से बचना चाहिए और जंगल या प्राकृतिक क्षेत्रों में दिए गए सुरक्षा निर्देशों का पालन करना चाहिए।

दुनिया के 5 सबसे खतरनाक पेड़: खूबसूरत दिखते हैं लेकिन ले सकते हैं जान!

Share this article

Chandni Pricha

मैं चांदनी प्रिचा हूं और मुझे हिंदी में रोचक, ज्ञानवर्धक और रहस्यमयी विषयों पर लिखना पसंद है। मैं इतिहास, रहस्य, रोमांच, अद्भुत घटनाएं और दुनिया से जुड़े अनोखे तथ्यों पर लेख लिखती हूं, ताकि पाठकों को नई और दिलचस्प जानकारी सरल भाषा में मिल सके। मेरा उद्देश्य ऐसे कंटेंट तैयार करना है, जो पाठकों को पढ़ने के साथ-साथ कुछ नया सीखने का अनुभव भी दे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *