भारत में मुद्रा का इतिहास: सोने-चांदी के सिक्कों से डिजिटल पेमेंट तक का सफर

Date:

Share post:

आज के समय में मुद्रा किसी भी व्यक्ति के लिए मूल आवश्यकता बन चुकी है। किसी भी वस्तु या सेवाओं को खरीदने या बेचने के लिए जिस माध्यम का उपयोग किया जाता है, उसे मुद्रा कहते हैं। जैसे अगर हम किसी को अपनी सेवा प्रदान करते हैं, तो उसके बदले हमें कुछ धनराशि मिलती है। यह धनराशि कागजी मुद्रा, धातु मुद्रा और वर्तमान समय में कैशलेस भुगतान जैसे माध्यमों से हमें प्राप्त होती है। किसी भी व्यक्ति के लिए खाना, कपड़ा और मकान जैसी मूल आवश्यकताएँ होती हैं, वैसे ही जीवन निर्वाह के लिए पैसे बहुत जरूरी हैं, क्योंकि जीवन की मूल आवश्यकताएँ भी पैसों से ही पूरी हो सकती हैं।

भारत में मुद्रा की शुरुआत कैसे हुई?

भारत में मुद्रा की शुरुआत दर्शाती ऐतिहासिक छवि जिसमें प्राचीन सोने-चांदी के सिक्के और शुरुआती कागजी मुद्रा का विकास दिखाया गया है

क्या आपको पता है कि हमारे देश में मुद्राओं की शुरुआत कैसे हुई थी? एक समय ऐसा था, जब हमारे देश में सोने और चांदी के सिक्कों की मुद्राओं का प्रचलन था।

इसी कारण हमारे देश को “सोने की चिड़िया” कहा जाता था। बदलते वक्त के साथ-साथ ये मुद्राएँ कागज में परिवर्तित हो गईं। आधिकारिक रूप से “रुपया” शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के “रूप्य” शब्द से हुई थी, जिसका अर्थ चांदी होता है। धीरे-धीरे बदलते समय के साथ “रुपया” शब्द का प्रयोग धातु से बनी मोहर लगी वस्तुओं के लिए किया जाने लगा।

धातु के सिक्कों से कागजी मुद्रा तक का सफर

धातु के सिक्कों से कागजी मुद्रा तक का ऐतिहासिक सफर दर्शाती छवि जिसमें पुराने सोने-चांदी के सिक्के और भारतीय कागजी नोटों का विकास दिखाया गया है

धातु के मोहर वाले सिक्के भारत में लगभग 17वीं शताब्दी तक प्रचलन में रहे। 17वीं शताब्दी के बाद जब यूरोपीय कंपनियाँ भारत में आईं, तब उन्होंने अपने निजी बैंकों की स्थापना की और तभी से हमारे देश में कागजी मुद्रा की शुरुआत हुई।

भारत में पहली कागजी मुद्रा कोलकाता के “बैंक ऑफ हिंदुस्तान” ने 1770 में जारी की थी। यह मुद्रा 91 वर्षों तक प्रचलन में रही थी। इसके बाद 1861 में अंग्रेजों ने एक पेपर करेंसी कानून बनाया। तब से 10, 20, 50, 100 और 1000 रुपये की कागजी मुद्रा की शुरुआत हुई, जिन पर रानी विक्टोरिया की तस्वीर मुद्रित होती थी।

अंग्रेजों के समय अलग-अलग मुद्राओं का प्रचलन

अंग्रेजों के समय भारत में अलग-अलग मुद्राओं के प्रचलन को दर्शाती ऐतिहासिक छवि जिसमें ब्रिटिश, पुर्तगाली और फ्रांसीसी मुद्रा प्रणाली का दृश्य दिखाया गया है

हालांकि अंग्रेजों द्वारा चलाई गई यह कागजी मुद्रा पूरे देश में लागू नहीं हो सकी थी, क्योंकि उस वक्त पूरे भारत पर अलग-अलग शासकों का शासन था। जैसे गोवा और दमन-दीव समूह पर पुर्तगालियों का शासन था। वहाँ पुर्तगाली मुद्रा प्रचलन में थी, जिन पर पुर्तगाल के राजा की तस्वीर होती थी। इस मुद्रा को मुद्रित करने का अधिकार केवल “बैंक ऑफ अल्तमिरानों” को था।

भारत के दक्षिणी इलाकों, जैसे केरल का माहे, तमिलनाडु के कुछ क्षेत्र और पश्चिम बंगाल के यानम में फ्रांसीसियों का शासन चलता था। वहाँ मुद्रा जारी करने की जिम्मेदारी “बैंक ऑफ इंडोचीन” की हुआ करती थी। उस समय के 50 रुपये के कागजी नोट पर मोरिश डीप्ले की तस्वीर होती थी, जिन्होंने फ्रांसीसी शासन की स्थापना की थी।

हैदराबाद के निजाम और रियासतों की अपनी मुद्रा

हैदराबाद के निजाम और भारतीय रियासतों की अपनी मुद्रा व्यवस्था को दर्शाती ऐतिहासिक छवि जिसमें रियासतकालीन नोट और सिक्के दिखाए गए हैं

सन 1917-18 में हैदराबाद के निजाम को भी अपनी मुद्रा जारी करने का अधिकार मिल गया था, क्योंकि उस समय हैदराबाद स्वयं को भारत का हिस्सा नहीं मानता था।

प्रथम विश्व युद्ध के दौरान धातु की कमी के कारण मोरबी और ध्रांगध्रा के शासकों ने कागजी मुद्राएँ जारी की थीं, जिन्हें “हरबाल” नाम दिया गया था। दूसरी बार जब विश्व युद्ध हुआ, तब भी धातु की कमी हो गई थी। दूसरे विश्व युद्ध के बाद भी लगभग 36 से अधिक रियासतों, जैसे गुजरात, राजस्थान, बलूचिस्तान और मध्य प्रांतों में धातु की मुद्रा के बजाय कागजी मुद्रा जारी की गई थी।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना और पहली मुद्रा

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना और पहली मुद्रा को दर्शाती ऐतिहासिक छवि जिसमें RBI भवन और शुरुआती भारतीय रुपये का नोट दिखाया गया है

हमारे देश में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को हुई थी और इसे ही मुद्रा जारी करने का अधिकार मिला था। आरबीआई की पहली मुद्रा 5 रुपये का नोट था, जिस पर किंग जॉर्ज पंचम की तस्वीर थी। यह मुद्रा 1938 में मुद्रित की गई थी।

आजादी के बाद भारतीय नोटों में क्या बदलाव हुए?

आजादी के बाद भारतीय नोटों में हुए बदलाव को दर्शाती छवि जिसमें पुराने किंग जॉर्ज नोट से लेकर अशोक स्तंभ वाले नए भारतीय नोटों का विकास दिखाया गया है

इसके बाद 1947 में, जब भारत आजाद हुआ, तब हमारे देश की कागजी मुद्रा की नई डिजाइन बनाई गई और 1 रुपये का नया नोट छापा गया। इस पर किंग जॉर्ज पंचम की जगह सारनाथ के अशोक स्तंभ की तस्वीर छापी गई थी। इसके ठीक दो साल बाद यानी 1949 में आरबीआई को राष्ट्रीय बैंक घोषित कर दिया गया था।

इससे पहले सुभाष चंद्र बोस ने 1943 में एक मुद्रा जारी की थी। उस मुद्रा को “आजाद हिंद बैंक” द्वारा छापा जाता था और उन नोटों पर सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर छपी होती थी, लेकिन कुछ कारणों से यह पूरी तरह प्रचलन में नहीं आ सकी।

विदेशी देशों में भी चलता था भारतीय रुपया

सन 1950 तक भारत की मुद्रा का प्रचलन लगभग 20 से अधिक देशों में हुआ करता था। यही नहीं, कुवैत, कतर, बहरीन और ओमान जैसे देशों में भारतीय मुद्रा को आधिकारिक दर्जा प्राप्त था।

गांधीजी की तस्वीर भारतीय नोटों पर कब आई?

भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर के शामिल होने को दर्शाती छवि जिसमें गांधीजी वाले रुपये के विभिन्न नोट दिखाए गए हैं

समय के साथ भारत की मुद्रा की तस्वीर भी बदलती गई और उस पर गांधीजी के मुस्कुराते हुए चेहरे की तस्वीर आ गई। गांधीजी की यह तस्वीर 1946 में राष्ट्रपति भवन में ली गई थी, जिसमें वे फ्रेडरिक विलियम पैथिक लॉरेंस के साथ खड़े थे।

1987 में यह तस्वीर पहली बार 500 रुपये के नोट पर छापी गई थी। 1996 में आरबीआई ने इसे ट्रेडमार्क मानते हुए सभी नोटों पर छापना शुरू कर दिया।

अगर आपने भारतीय नोटों को ध्यान से देखा होगा, तो आपको पता होगा कि नोटों पर 12 भाषाओं में मूल्य लिखा होता है। हमारे देश में केवल 1 रुपये के नोट को छोड़कर सभी नोटों पर आरबीआई गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं, जबकि 1 रुपये के नोट पर वित्त सचिव के हस्ताक्षर होते हैं, क्योंकि यह वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है।

2016 का विमुद्रीकरण जिसने पूरे देश को हिला दिया

2016 के विमुद्रीकरण को दर्शाती छवि जिसमें 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट और कतार में खड़े लोग तथा डिजिटल भुगतान का दृश्य दिखाया गया है

अब विषय आता है उस घटना का, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। 8 नवंबर 2016 की रात 500 और 1000 रुपये के नोटों का विमुद्रीकरण कर दिया गया था, जिसने पूरे देश को प्रभावित किया था। इससे पहले भी भारत में विमुद्रीकरण 1946 और 1978 में किया जा चुका था।

उस समय विमुद्रीकरण का उद्देश्य 10,000 रुपये के नोट को बंद करके भ्रष्टाचार को कम करना था। इस तरह हमारे देश में कई बार मुद्राओं में परिवर्तन किए गए हैं, कई बार तस्वीरों को बदला गया है और कई बार विमुद्रीकरण किया जा चुका है।

Chandni Pricha
Chandni Prichahttp://prichax.com
मैं चांदनी प्रिचा हूं और मुझे हिंदी में रोचक, ज्ञानवर्धक और रहस्यमयी विषयों पर लिखना पसंद है। मैं इतिहास, रहस्य, रोमांच, अद्भुत घटनाएं और दुनिया से जुड़े अनोखे तथ्यों पर लेख लिखती हूं, ताकि पाठकों को नई और दिलचस्प जानकारी सरल भाषा में मिल सके। मेरा उद्देश्य ऐसे कंटेंट तैयार करना है, जो पाठकों को पढ़ने के साथ-साथ कुछ नया सीखने का अनुभव भी दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Chandni Pricha
Chandni Prichahttp://prichax.com
मैं चांदनी प्रिचा हूं और मुझे हिंदी में रोचक, ज्ञानवर्धक और रहस्यमयी विषयों पर लिखना पसंद है। मैं इतिहास, रहस्य, रोमांच, अद्भुत घटनाएं और दुनिया से जुड़े अनोखे तथ्यों पर लेख लिखती हूं, ताकि पाठकों को नई और दिलचस्प जानकारी सरल भाषा में मिल सके। मेरा उद्देश्य ऐसे कंटेंट तैयार करना है, जो पाठकों को पढ़ने के साथ-साथ कुछ नया सीखने का अनुभव भी दे।

भारत के सबसे अधिक साक्षर 20 राज्य 2026 | Literacy Rate Ranking in India

हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में शिक्षा का कितना अधिक महत्व है। शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं है, बल्कि...

Related articles

दिल्ली का इतिहास, संस्कृति, पर्यटन स्थल, जनसंख्या, खान-पान और प्रमुख विशेषताओं की पूरी जानकारी पढ़ें। जानिए क्यों कहलाती है भारत का दिल।

भारत अपनी विविधता के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहाँ विभिन्न भाषाएँ, संस्कृतियाँ, धर्म, परंपराएँ, खान-पान और...

भारत के सबसे अधिक साक्षर 20 राज्य 2026 | Literacy Rate Ranking in India

हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में शिक्षा का कितना अधिक महत्व है। शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त...

बिहार का इतिहास और विकास 2026 | संस्कृति, शिक्षा और अर्थव्यवस्था की पूरी जानकारी

बिहार भारत के सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक राज्यों में से एक है। यह राज्य अपनी समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली...

घर बैठे पैसे कमाने के 10 सबसे बेहतरीन तरीके, जिनसे हर महीने हो सकती है अच्छी कमाई

आज के समय में इंटरनेट ने घर बैठे कमाई करना पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है।...