रहस्य और रोमांच

दुनिया के सबसे खतरनाक रेलवे ट्रैक, जहां एक छोटी गलती बन सकती है मौत का कारण

By Chandni Pricha May 13, 2026 ⏱ 1 min read

रेल यात्रा एक ऐसी यात्रा है, जिसका अनुभव लगभग हर व्यक्ति करता है। रेल यात्रा का आनंद लगभग सभी लोगों को आता है। रेल यात्रा के दौरान हमें बहुत से सुंदर नज़ारे देखने को मिलते हैं, परंतु कई बार ट्रेनों में अधिक भीड़ होने से लोगों को काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। रेल यात्रा लंबी दूरी तय करने के लिए एक सस्ता, सुविधाजनक और सुरक्षित माध्यम माना जाता है।

रेल यात्रा मध्यम वर्गीय और गरीब लोगों के बजट में आसानी से फिट बैठती है। परंतु दुनिया में कुछ ऐसे रेल मार्ग भी हैं, जो यात्रा को बेहद भयावह, रोमांचक और मौत से रूबरू करवा देते हैं। यहां आप दुनिया की कुछ ऐसी रेल लाइनों के बारे में जानेंगे, जो बेहद खतरनाक मानी जाती हैं। जहां कमजोर दिल वाले लोगों को बिल्कुल नहीं जाना चाहिए। वहीं, जिन्हें रोमांचक यात्राएं पसंद हैं, उनका मन इन जगहों पर जाने का जरूर करेगा।

1. अलास्का का खतरनाक रेलवे ट्रैक

बर्फीले पहाड़ों के बीच अलास्का का खतरनाक रेलवे ट्रैक

दुनिया के सबसे खतरनाक रेलवे ट्रैकों में से एक अमेरिका के अलास्का राज्य में बनाया गया है। इस रेलवे ट्रैक का निर्माण 1898 में क्लोंडाइक गोल्ड रश के दौरान लगभग 3000 फीट की ऊंचाई पर किया गया था। यह रेलमार्ग किसी साधारण रेल मार्ग की तरह नहीं है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बर्फीले रास्तों से होकर गुजरता है, जिसके कारण यह यात्रा लोगों को बेहद पसंद आती है। इसकी 3000 फीट की ऊंचाई वाली यात्रा इसे बेहद खतरनाक और रोमांचक बनाती है।

2. जॉर्जटाउन लूप रेल लाइन, अमेरिका

गहरी खाइयों के ऊपर बना जॉर्जटाउन लूप रेलवे ट्रैक

दुनिया की सबसे खतरनाक रेल लाइनों में से एक रेल लाइन अमेरिका के कोलोराडो शहर में बनाई गई है, जिसका नाम जॉर्जटाउन लूप रेल लाइन है। यह रेल लाइन दो बड़े पहाड़ों को जोड़ने के लिए प्रसिद्ध है। इसकी लंबाई 7.2 किलोमीटर है।

यह ट्रैक बहुत गहरी खाइयों से होकर गुजरता है। इस ट्रैक के पुल और गहरी खाइयों के बीच लगभग 100 फीट की ऊंचाई का अंतर है।

3. ट्रेन टू द क्लाउड्स, अर्जेंटीना

एंडीज पर्वतों के बीच चलती ट्रेन टू द क्लाउड्स

दुनिया के सबसे खतरनाक रेलवे रूट्स में से एक “ट्रेन टू द क्लाउड्स” है। यह ट्रैक अर्जेंटीना में बनाया गया है। यह ट्रेन रूट दुनिया के सबसे खतरनाक रेलवे ट्रैकों में से एक माना जाता है। यह ट्रैक समुद्र तल से लगभग 4000 मीटर की ऊंचाई पर एंडीज पर्वत श्रृंखला में स्थित है।

यह ट्रैक कुल 21 सुरंगों और 29 पुलों से होकर गुजरता है। कई बार इसके ट्रैक पर इतने घुमाव आते हैं कि ट्रेन सांप की तरह रेंगती हुई दिखाई देती है। यह ट्रेन अर्जेंटीना के साल्टा और उर्वरीलो को जोड़ने वाला 217 किलोमीटर लंबा ट्रैक है। इसे बनाने का कार्य 1921 में शुरू किया गया था। इसका निर्माण कार्य लगभग 27 वर्षों तक चला था। सन् 1948 में यह ट्रैक परिचालन में आया। जब यह रेल लाइन अर्जेंटीना में शुरू की गई थी, तब इसे सबसे खतरनाक ट्रेन ट्रैकों में से एक माना जाता था। यह रेल लाइन ऊंची पहाड़ियों और गहरी नदी घाटियों से होकर गुजरती है। इसकी यात्रा काफी रोमांचक, भयावह और खतरनाक मानी जाती है।

4. ओटेनिक्वा रेलवे ट्रैक, दक्षिण अफ्रीका

समुद्र और पहाड़ों के बीच ओटेनिक्वा रेलवे ट्रैक

ओटेनिक्वा रेलवे ट्रैक दक्षिण अफ्रीका में बनाया गया है। इस ट्रेन ट्रैक का निर्माण कार्य 2006 में पूरा हुआ था। यह जॉर्ज और नाइसना शहरों को आपस में जोड़ता है। यह रेलवे ट्रैक सुंदर दृश्यों से भरपूर 67 किलोमीटर लंबा मार्ग है और अपनी यात्रा पूरी करने में लगभग 3 घंटे का समय लेता है। यह गार्डन रूट से होकर विक्टोरिया बे, वाइल्डरनेस, गोकम्मा और सेजफील्ड होते हुए नाइसना तक पहुंचता है।

1960 में जब यह ट्रेन ट्रैक शुरू किया गया था, तब इसे खतरनाक ट्रेन ट्रैक का चरम माना जाता था। बदलते समय के साथ इस रेलवे ट्रैक में कई सुधार किए गए और इसे यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाया गया। परंतु हिंद महासागर के कुछ हिस्सों में आज भी इस ट्रैक पर यात्रा जोखिम भरी मानी जाती है, क्योंकि यह कई संकरी जगहों से होकर गुजरता है।

5. टोलटेक रेलवे ट्रैक, न्यू मैक्सिको

ऊंचे पहाड़ों और घाटियों से गुजरता टोलटेक रेलवे ट्रैक

अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य में एक बहुत पुराना रेलवे ट्रैक है, जिसे टोलटेक ट्रैक के नाम से जाना जाता है। यह बेहद खतरनाक रेल ट्रैक माना जाता है। इसकी लंबाई लगभग 80 किलोमीटर है।

इसका निर्माण सन् 1880 में हुआ था। इसके बाद से यह ट्रैक मानो रेल यात्रियों के लिए मौत के मुंह में जाने जैसा माना जाने लगा। इस रेलवे लाइन की ऊंचाई बहुत अधिक है और इसकी बनावट भी बेहद अलग प्रकार की है। यदि इस ट्रैक पर कोई हादसा हो जाए, तो ऐसी स्थिति में लोगों की जान बचा पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है।

Chandni Pricha

मैं चांदनी प्रिचा हूं और मुझे हिंदी में रोचक, ज्ञानवर्धक और रहस्यमयी विषयों पर लिखना पसंद है। मैं इतिहास, रहस्य, रोमांच, अद्भुत घटनाएं और दुनिया से जुड़े अनोखे तथ्यों पर लेख लिखती हूं, ताकि पाठकों को नई और दिलचस्प जानकारी सरल भाषा में मिल सके। मेरा उद्देश्य ऐसे कंटेंट तैयार करना है, जो पाठकों को पढ़ने के साथ-साथ कुछ नया सीखने का अनुभव भी दे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *