दुनिया के सबसे खतरनाक और डरावने पेड़, जिनसे इंसानों को रहता है खतरा

Date:

Share post:

पृथ्वी पर ऐसा कोई नहीं है जो प्रकृति की सुंदरता का दीवाना न हो। प्रकृति की सुंदरता सभी का दिल जीत लेती है। बहुत से व्यक्ति ऐसे भी होते हैं जो प्रकृति से इतना प्यार करते हैं कि उसे नुकसान पहुंचाने के बारे में सोचते तक नहीं हैं। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करना हमें बहुत महंगा पड़ता है। वर्तमान समय में वैश्वीकरण के कारण पृथ्वी को बहुत नुकसान पहुंच रहा है, जिससे मौसम और प्रकृति में असामान्य परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं, जो हमारे लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। इसलिए हमें प्रकृति के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए और उसे नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। हमें ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिए और प्रकृति को सुंदर बनाए रखने में अपना योगदान देना चाहिए।

हालांकि प्रकृति जितनी सुंदर है, उतनी ही रहस्यमयी और खतरनाक भी। दुनिया में कुछ ऐसे पेड़ मौजूद हैं जो देखने में डरावने लगते हैं और इंसानों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 खतरनाक पेड़ों के बारे में।

1. पोसमवुड वृक्ष (Possumwood Tree)

कांटों से भरा खतरनाक पोसमवुड वृक्ष घने जंगल में दिखाई देता हुआ

इस पेड़ की ऊंचाई लगभग 130 फीट होती है। इस पेड़ का हर हिस्सा इतना डरावना होता है मानो यह इंसान की जान लेने के लिए ही बना हो। इसके हर तने और टहनियों पर कांटे ही कांटे नजर आते हैं, जिन्हें देखकर ऐसा लगता है मानो यह हर प्राणी को इससे दूर रहने के लिए सतर्क कर रहा हो। अगर इस पेड़ को कोई खुरचता है, तो इसमें से एक सफेद द्रव्य निकलता है, जो अगर किसी की आंखों में गलती से चला जाए, तो वह उसी पल अंधा हो सकता है। इस वृक्ष का फल पक जाने पर इतना खतरनाक हो जाता है कि बम की तरह फट जाता है। इस फल के विस्फोट के दौरान बीज 260 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गोली की तरह निकलते हैं, जो किसी भी व्यक्ति की जान लेने के लिए काफी हैं।

2. सेराबेरा ओडालम (Cerbera Odollam)

जहरीले फलों वाला खतरनाक सेराबेरा ओडालम वृक्ष

इस वृक्ष का हर हिस्सा जानलेवा होता है, चाहे वह फल हो, पत्ता हो, तना हो या कोई अन्य भाग। इसका फल बेहद जहरीला होता है। इस वृक्ष का फल गोलाकार दिखाई देता है। अगर कोई व्यक्ति या जानवर इस पेड़ का फल या इसका कोई अन्य हिस्सा खा लेता है, तो उसकी तबीयत तुरंत बिगड़ने लगती है, दिल की धड़कन तेज हो जाती है और उल्टियां भी होने लगती हैं। इस पेड़ का सबसे खतरनाक हिस्सा फलों के साथ लगा सफेद रंग का फूल होता है। इसे “सुसाइड ट्री” के नाम से भी जाना जाता है। यह वृक्ष अधिकतर भारत और अन्य एशियाई देशों में पाया जाता है।

3. सेब का पेड़ (Apple Tree)

क्या आप जानते हैं? दिखने में साधारण सेब का पेड़ भी छुपाए बैठा है खतरनाक जहरीले रहस्य

आप सभी यह सोच रहे होंगे कि सेब तो हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है, फिर उसका वृक्ष हमारे लिए हानिकारक कैसे हो सकता है? सेब हमारे लिए बहुत लाभदायक होता है, परंतु उसका वृक्ष हमारे लिए इसलिए खतरनाक माना जाता है क्योंकि उसके वृक्ष में सायनाइड नामक एक खतरनाक रसायन पाया जाता है और उसके पत्ते भी हमारे लिए हानिकारक माने जाते हैं। हालांकि इसका सेब पर कोई असर नहीं पड़ता, लेकिन उसके बीजों में सायनाइड की बहुत कम मात्रा पाई जाती है। अगर हम गलती से सेब के एक या दो बीज खा भी लेते हैं, तो कोई खतरे की बात नहीं है, क्योंकि उनका हमारी सेहत पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ता। सेब के बीजों का असर हमारी सेहत पर तब पड़ता है जब उन्हें बहुत अधिक मात्रा में खाया जाए, जिसकी संभावना बहुत कम होती है। इसलिए सेब से हमें किसी प्रकार का खतरा नहीं है, बल्कि उसके पेड़ों से सावधानी बरतने की जरूरत होती है। सेब को पेड़ों से उतारने के लिए लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, तब जाकर सेब हम तक पहुंचता है।

4. चेरी का पेड़ (Cherry Tree)

चेरी का खतरनाक और जहरीला पेड़, जिसके पत्तों और बीजों में पाया जाता है सायनाइड जैसा विषैला पदार्थ

जी हां, चेरी जिसे हम बड़े चाव से खाते हैं। इसका पेड़ और पत्ते बहुत खतरनाक होते हैं। जिस प्रकार सेब के वृक्ष में सायनाइड नामक जहरीला रसायन पाया जाता है, उसी प्रकार चेरी के पेड़ में भी सायनाइड नामक जहरीला पदार्थ होता है और इसके पत्ते भी हमारे लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। जो लोग इन फलों को तोड़ते हैं, उन्हें बहुत सी सावधानियां बरतनी पड़ती हैं, तब जाकर हमें चेरी का फल मिलता है।

5. मैनचिनील पेड़ (Manchineel Tree)

दुनिया का सबसे खतरनाक मैनचिनील पेड़, जिसके फल और पत्ते इंसानों के लिए बेहद जहरीले माने जाते हैं

यह पेड़ फ्लोरिडा और कैरेबियन द्वीपों में पाया जाता है। यह पेड़ इतना खतरनाक है कि इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है। इस पेड़ के पत्ते बहुत नुकीले होते हैं। इसका फल बिल्कुल सेब जैसा दिखाई देता है। यह वृक्ष इतना खतरनाक होता है कि बारिश के दौरान अगर कोई व्यक्ति इस वृक्ष के नीचे बैठा हो और बारिश की बूंदें इसके पत्तों को छूते हुए उस व्यक्ति पर गिर जाएं, तो उसकी त्वचा पर गंभीर जलन हो सकती है। इसलिए सरकार ने इस पर “सावधान – स्पर्श न करें” का बोर्ड लगाया हुआ है।

Chandni Pricha
Chandni Prichahttp://prichax.com
मैं चांदनी प्रिचा हूं और मुझे हिंदी में रोचक, ज्ञानवर्धक और रहस्यमयी विषयों पर लिखना पसंद है। मैं इतिहास, रहस्य, रोमांच, अद्भुत घटनाएं और दुनिया से जुड़े अनोखे तथ्यों पर लेख लिखती हूं, ताकि पाठकों को नई और दिलचस्प जानकारी सरल भाषा में मिल सके। मेरा उद्देश्य ऐसे कंटेंट तैयार करना है, जो पाठकों को पढ़ने के साथ-साथ कुछ नया सीखने का अनुभव भी दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Chandni Pricha
Chandni Prichahttp://prichax.com
मैं चांदनी प्रिचा हूं और मुझे हिंदी में रोचक, ज्ञानवर्धक और रहस्यमयी विषयों पर लिखना पसंद है। मैं इतिहास, रहस्य, रोमांच, अद्भुत घटनाएं और दुनिया से जुड़े अनोखे तथ्यों पर लेख लिखती हूं, ताकि पाठकों को नई और दिलचस्प जानकारी सरल भाषा में मिल सके। मेरा उद्देश्य ऐसे कंटेंट तैयार करना है, जो पाठकों को पढ़ने के साथ-साथ कुछ नया सीखने का अनुभव भी दे।

भारत के सबसे अधिक साक्षर 20 राज्य 2026 | Literacy Rate Ranking in India

हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में शिक्षा का कितना अधिक महत्व है। शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं है, बल्कि...

Related articles

दिल्ली का इतिहास, संस्कृति, पर्यटन स्थल, जनसंख्या, खान-पान और प्रमुख विशेषताओं की पूरी जानकारी पढ़ें। जानिए क्यों कहलाती है भारत का दिल।

भारत अपनी विविधता के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहाँ विभिन्न भाषाएँ, संस्कृतियाँ, धर्म, परंपराएँ, खान-पान और...

भारत के सबसे अधिक साक्षर 20 राज्य 2026 | Literacy Rate Ranking in India

हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में शिक्षा का कितना अधिक महत्व है। शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त...

बिहार का इतिहास और विकास 2026 | संस्कृति, शिक्षा और अर्थव्यवस्था की पूरी जानकारी

बिहार भारत के सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक राज्यों में से एक है। यह राज्य अपनी समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली...

घर बैठे पैसे कमाने के 10 सबसे बेहतरीन तरीके, जिनसे हर महीने हो सकती है अच्छी कमाई

आज के समय में इंटरनेट ने घर बैठे कमाई करना पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है।...