मीलो तक फैला हुआ घास का मैदान, इन्हीं मैदानों में बड़े-बड़े आसमान छूते पेड़ और इस जगह के विभिन्न प्रकार के जीव जंतु जो इस जंगल के हर कदम पर खतरा समेटे हुए हैं। यह कोई और जगह नहीं पृथ्वी का सबसे बड़ा जंगल है।
जी हां अमेज़न वर्षावन जिसे वैज्ञानिकों द्वारा पड़ा नाम ‘ पृथ्वी का फेफड़ा’ कहा जाता है। यह वर्षावन पृथ्वी पर 20% ऑक्सीजन का उत्पादन करता है। यहां पर बहुत से ऐसे रहस्य भी हैं जिनकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। यहां आप ऐसे कुछ विषयों की जानकारी प्राप्त करेंगे।

यह जंगल साउथ अफ्रीका कॉन्टिनेंट में स्थित है। यह वर्षावन विश्व के 9 देशों में फैला हुआ है। इस जंगल का 60% भाग ब्राजील देश में है, पैरु में 13%, कोलंबिया में 10% और बाकी हिस्से इक्वाडोर, वेनेजुएला, कुआना फ्रेंच गुयाना, सूरीनेम और बोलविया देशों में फैला हुआ है। इस वर्षावन में लगभग 400 करोड से भी अधिक वृक्ष पाए जाते हैं। यहां के वृक्ष इतने बड़े बड़े होते हैं कि यहां के जमीन तक सूर्य की किरणे पहुंच ही नहीं पाती है। इस जंगल का क्षेत्रफल से 6.7 मिलियन वर्ग किलोमीटर है, जो हमारे देश भारत के क्षेत्रफल का 2 गुना है और दुनिया का 4% हिस्सों में फैला हुआ है।
यह वर्षावन अतीत के समय में पृथ्वी पर पेड़ पौधों के राज को दर्शाता है। एक शोध से यह जानकारी मिलती है कि इस जंगल में 16,000 से अधिक वृक्षों की प्रजाति पाई जाती है। इसके अलावा यहां 3000 से अधिक मछलियों की प्रजाति पाई जाती है। यहां पर 3,500से अधिक मकड़ियों की प्रजाति देखने को मिलती है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि यहां पर 70,000 से अधिक कीडो की प्रजातियां पाई जाती है। इससे आप यह कल्पना तो कर ही सकते हैं की कैसे यह जंगल हजारों, लाखों नहीं बल्कि करोड़ों जीव-जंतु का आवास स्थान है। यह जंगल दिखने में बहुत ही खूबसूरत और शांत नजर आता है परंतु वास्तव में यह जंगल बहुत ही खतरनाक और डरावना जंगल है। यहां पर खूंखार से खूंखार और जहरीले से जहरीले जीव जंतु पाए जाते हैं। जिनके पकड़ में अगर कोई आ जाता है तो उसका बचना नामुमकिन हो जाता है।
इस जंगल का सबसे बड़ा रहस्य यहां की अमेज़न नदी है
यह दुनिया की सबसे बड़ी नदी है। इस नदी की लगभग 120 सहायक नदियां है। जिसकी लगभग अधिकतम नदियों की लंबाई 1500 से अधिक है।

अमेजन की कुल लंबाई 6.575 किलोमीटर मानी जाती है। पर कभी-कभी जब इन क्षेत्रों में जब वर्षा अधिक होती है, तब इस नदी की लंबाई दुनिया की सबसे लंबी नदी नील नदी से भी ज्यादा हो जाती है। यह नदी सिर्फ अमेजन के जलीय जीवों के लिए ही नही बल्कि इस नदी के आसपास के लाखों जीवों के लिए आवास का क्षेत्र माना जाता है।
अमेज़न जंगल का दूसरा सबसे बड़ा रहस्य यहां की जहरीली चीटियां हैं
वैसे तो इस जंगल में बहुत सी जहरीली चीटियां पाई जाती है, पर यह चींटी सभी जहरीले चीटियों की प्रजातियों में सबसे बड़ी मानी जाती है।

यह चींटी इतनी जहरीली होती है कि अगर यह किसी इंसान को काट ले तो, उस इंसान को असहनीय पीड़ा होती है और वह दर्द 24 घंटों तक उस इंसान को एक समान मात्रा में होता ही रहता है। ऐसा कहा जाता है कि इस चींटी का डंक एक गोली लगने के समान होता है। जिसके कारण इसे बुलेट एंट भी कहा जाता है। यह चींटी अमेज़न जंगल में बहुत बड़ी तादाद में पाई जाती है। यहां के स्थानीय लोग या कोई पर्यटक या शोधकर्ता यहां जाते है, तो इन चिटियों से दूर ही रेहते हैं।
अमेज़न जंगल का तीसरा सबसे बड़ा रहस्य यहां का जहरीला मेंढक है
वैसे तो यहां पर 120 से अधिक मेंढक की प्रजातियां पाई जाती है।

120 प्रजातियों में से एक सुनहरे रंग का मेंढक दिखने में तो बहुत ही आकर्षक होता है, परंतु बहुत ही खतरनाक और जहरीला होता है। इस एक मेंढक में लगभग 10 लोगों को मारने जितना जहर पाया जाता है। यह रंग बिरंगी चमड़ी वाला होता है और वर्षा के दिनों में सबसे ज्यादा दिखाई देता है। जब यहां के स्थानीय लोग या पर्यटक जंगल में जाते हैं तो इसे देखते ही इसे बहुत दूर हो जाते हैं, क्योंकि इसमें जहर की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है।
अमेज़न जंगल का चौथा रहस्य यहां का एनाकोंडा सांप का
वैसे तो आपने एनाकोंडा सांप को फिल्मों में देखा होगा, जिसमें यह बहुत ही खतरनाक दिखाई देता है और किसी भी व्यक्ति को जिंदा निगल जाता है।

परंतु वास्तव में यह इतना बड़ा नहीं होता है, जितना फिल्मों में दिखाया जाता है। यह सांप अमेज़न वर्षा वन में पाया जाता है और इसकी लंबाई ज्यादा से ज्यादा 20 से 25 फीट ही होती है। यह सांप मुख्यतः छोटे – बड़े जानवरों को निकल कर ही खा लेता है। यह ज्यादातर यहां के जलीय और दलदलिय क्षेत्रों में ही पाया जाता है। यह मुख्यतः उष्णकटिबंधीय साउथ अफ्रीका क्षेत्र में पाया जाता है।
अमेज़न जंगल का पांचवा सबसे आश्चर्यचकित करने वाला रहस्य यहां का एक पक्षी है
जिसे हार्पिक ईगल के नाम से जाना जाता है। यह अधिकतर उष्णकटिबंधीय साउथ अफ्रीका और अमेज़न जंगल में अधिकतर जगहों पर पाया जाता है।

यह ईगल बहुत ही चतुर पंछी है, क्योंकि यह एक उष्णकटिबंधीय प्रजाति है। इसका वजन 4.5 किलोग्राम तक का होता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा और शक्तिशाली ईगल माना जाता है। इसके पैरों के नाखून लगभग 4.5 इंच तक लंबे होते हैं। यह इतना खतरनाक होता है कि अगर कोई व्यक्ति इसे देख ले तो उसके होश ही उड़ जाते हैं।इसके सिर पर बहुत सारे फर लगे होते हैं, जिससे यह दूसरे गिद्दों से बहुत अलग नजर आता है। इसकी नजर बहुत ज्यादा पैनी होती है, इतनी ज्यादा पैनी की डेढ़ किलोमीटर दूर से ही अपने शिकार पर पैनी नजर टिकाए रखता है और उसका शिकार करता है।
इस जंगल का सबसे बड़ा रहस्य आज भी रहस्य ही बना हुआ है।
अमेज़न जंगल में बहने वाली रहस्यमयी गर्म पानी की नदी
यहां की एक गर्म पानी की नदी है। जिसका पानी हमेशा 70°सेल्सियस से 100° सेल्सियस के तापमान पर खौलता रहता है। यहां की स्थानीय जनजातीय लोगों का मानना है की यह स्वर्ग का द्वार है।

यहां की स्थानीय जनजातियों में से अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो उसे जलाने या दफनाने की जगह इस नदी में ही बहा दिया जाता है।क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि यह नदी स्वर्ग का द्वार है।
अमेज़न जंगल बहुत बड़ा है। इस जंगल की गहराई इतनी ज्यादा है की आज तक एक भी शोध कर्ता नही पहुंच पाया है। जिसके कारण इसके बहुत से ऐसे रहस्य है जो आज भी रहस्य ही बने हुए हैं और बहुत से ऐसे रहस्य भी है जो आज तक सामने भी नही आए हैं।